
Bihar News: Nitish Kumar आने वाली इस तारिख को बिहार के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ
– प्रधानमंत्री मोदी और शाह समेत कई बड़े नेता कार्यक्रम में होंगे शामिल
बिहार 18 नवंबर 2025 (विश्व वार्ता) – बिहार चुनाव में प्रचंड जीत के बाद, एनडीए ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। नीतीश कुमार ने सोमवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और विधानसभा भंग करने की भी सिफारिश की थी। Bihar News:
सामने आई जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार 20 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं का बड़ा जमावड़ा लगने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। प्रधानमंत्री के आगमन की पूर्व संध्या पर गांधी मैदान में सुरक्षा और अन्य तैयारियाँ चाक-चौबंद की जा रही हैं। Nitish Kumar
प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा समेत भाजपा के कई वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता भी मौजूद रहेंगे। इन शीर्ष नेताओं की मौजूदगी बिहार में भाजपा की मज़बूत स्थिति को दर्शाएगी। बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग 2 से 3 लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने एनडीए को भारी समर्थन दिया है, इसलिए सभी मतदाताओं को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया जा रहा है।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























