
Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव मे PM Modi आज दो बड़ी रैलियों को करेंगे संबोधित
कर्पूरी ग्राम से चुनावी आगाज, मंच पर दिखेंगे दस प्रत्याशी
चंडीगढ़, 24 अक्टूबर, (विश्व वार्ता) प्रधानमंत्री मोदी आज दो विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे, जिसकी शुरुआत दोपहर 12:15 बजे समस्तीपुर और दोपहर 2 बजे बेगूसराय में होगी। इस दौरान पीएम मोदी बिहार की जनता से एनडीए के उम्मीदवारों के लिये समर्थन की मांग करेंगे। वहीं विपक्ष को कड़ा संदेश भी दे सकते हैं।
वे जननायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके उपरांत प्रधानमंत्री राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के गृह जिले बेगूसराय में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। एनडीए की ओर से दोनों ही सभा में 10-10 विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों की मंच उपस्थिति रहेगी। प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं एनडीए के अन्य शीर्ष नेता जन समूह को संबोधित करेंगे।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























