असम Congress President Bhupen Bora ने कुछ ही घंटे बाद वापस लिया इस्तीफा
दिल्ली, 16 फरवरी,(विश्ववार्ता) असम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेन बोरा ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है. असम के प्रभारी कांग्रेस महासचिव जीतेंद्र सिंह ने बताया, “शीर्ष कांग्रेस नेताओं ने भूपेन बोरा से मुलाकात की थी. इसके बाद राहुल गांधी ने भी उनसे फोन पर बात की है, जिसके बाद भूपेन बोरा ने अपना इस्तीफा वापस लेने का फैसला किया है.”Congress President Bhupen Bora
बता दें कि बोरा ने आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा भेजा था, जिससे असम विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को बड़ा झटका माना जा रहा था. कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे अपने त्यागपत्र में उन्होंने दावा किया कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें उपेक्षित किया जा रहा है और राज्य इकाई में उन्हें उनका हक नहीं दिया जा रहा है Congress President Bhupen Bora