
Bhiwani Teacher Manisha का 9वें दिन हुआ अंतिम संस्कार
हत्या या आत्महत्या में उलझी मौत
छोटे भाई ने दी चिता को आग, रो पड़ा पूरा गांव
मनीषा केस में इंद्री की सड़कों पर फूटा गुस्सा, युवाओं ने की निष्पक्ष जांच की मांग
चंडीगढ़, 21 अगस्त, (विश्ववार्ता) हरियाणा के भिवानी की लेडी टीचर Manisha का 9वें दिन अंतिम संस्कार कर दिया गया। मनीषा को उनके छोटे भाई नितेश (13) ने मुखाग्नि दी। इस दौरान पिता संजय फूट-फूट कर रोए। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा।
Bhiwani Teacher Manisha murder case
परिजनों की मांग पर शव का पोस्टमार्टम दिल्ली एम्स में कराया गया था। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे, छोटे भाई नितेश ने अपनी बहन को मुखाग्नि दी। मनीषा का शव सीधे सिविल अस्पताल से गांव लाया गया। अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए और पूरा इलाका जनसैलाब में बदल गया। स्थिति को संभालने और किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की गई थी। शव यात्रा के मार्ग को सुगम बनाने के लिए JCB मशीनों का भी सहारा लिया गया।
कब लापता हुई Manisha
11 अगस्त को मनीषा अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। पिता को उसने बताया था कि स्कूल के बाद वह पास के नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश के लिए भी जाएगी। लेकिन उसी दिन से वह लापता हो गई। चिंतित पिता जब थाने पहुंचे तो पुलिस ने गंभीरता से मामला लेने के बजाय टालमटोल किया और यहां तक कह दिया कि बेटी भाग गई होगी, शादी करके लौट आएगी। परिवार को यह जवाब बेहद चुभा और 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। केवल खानापूर्ति के लिए केस दर्ज किया गया।
भिवानी जिले के लोहारू की शिक्षिका मनीषा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने पूरे प्रदेश में गुस्सा और आक्रोश की लहर पैदा कर दी है। इसी के चलते इंद्री कस्बे में बड़ी संख्या में युवाओं ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर थामे हुए सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवाओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक मनीषा की मौत की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच नहीं होगी, तब तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/























