Amit Shah on Bharat Taxi: अमित शाह का बड़ा बयान:Cab Drivers ही होंगे मालिक
कहा मिलेगा सस्ता बीमा और लोन’
चंडीगढ, 23 फरवरी विश्ववार्ता) Amit Shah on Bharat Taxi: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कैब चालकों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘भारत टैक्सी’ भी मालिकों को अमीर बनाएगी, लेकिन वो मालिक आप ही हैं। दरअसल, सोमवार को भारत टैक्सी के साथ जुड़े ड्राइवरों के साथ बातचीत में उन्होंने इस सहकारी टैक्सी सर्विस के फायदों पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि अब तक 2.5लाख से ज्यादा ड्राइवर इस प्लेटफॉर्म में रजिस्टर्ड हो चुके हैं और सरकार का मकसद है कि दिन-रात मेहनत करने वाले ड्राइवरों को उनकी कमाई का पूरा फायदा मिले, न कि किसी बड़े सेठ या कंपनी को। Cab Drivers
अमित शाह ने उदाहरण देते हुए समझाया कि भारत टैक्सी में शामिल होने के लिए सिर्फ 500रुपये का निवेश करना पड़ता है। पहले तीन साल तक ड्राइवरों को धैर्य रखना होगा, लेकिन उसके बाद कंपनी के मुनाफे में सीधा हिस्सा मिलेगा। उन्होंने कहा कि कंपनी जो भी कमाई करेगी, उसमें से 80प्रतिशत हिस्सा ड्राइवरों को जाएगा, जबकि सिर्फ 20प्रतिशत संचालन खर्च के लिए रखा जाएगा। यह मॉडल ओला-उबर जैसी निजी कंपनियों से अलग है, जहां कमीशन और सर्ज प्राइसिंग से ड्राइवरों की कमाई कट जाती है।
अमित शाह आगे कहते है कि ड्राइवरों के लिए बड़ी राहत की बात यह है कि भारत टैक्सी के तहत कम प्रीमियम पर इंश्योरेंस उपलब्ध होगा। व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा और पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा जैसी सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही, सहकारी बैंकों से लोन की व्यवस्था होगी, जिसमें ड्राइवर की गाड़ी ही गिरवी रखी जाएगी। इससे नए वाहन खरीदने या मौजूदा गाड़ी को अपग्रेड करने में आसानी होगी। मंत्री ने जोर दिया कि यह पहल ड्राइवरों को सामाजिक सुरक्षा, पेंशन और बेहतर जीवन स्तर प्रदान करने के लिए है।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in
























