
BCCI ने खोला खजाना, सूर्या ब्रिगेड को BCCI ने कर दिया मालामाल
T20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के लिए बड़ी प्राइज़ मनी का ऐलान
नई दिल्ली, चंडीगढ 10 मार्च (विश्व वार्ता): : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम के लिए बड़ी प्राइज़ मनी का ऐलान किया है। बोर्ड ने मंगलवार को ऐलान किया कि भारतीय टीम को 131 करोड़ रुपये का कैश प्राइज़ दिया जाएगा।
इस ऐलान के साथ ही बोर्ड ने अपना ही पुराना रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले जब भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में T20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता था, तब BCCI ने खिलाड़ियों के लिए 125 करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान किया था। अब एक बार फिर टीम की बड़ी कामयाबी के बाद बोर्ड ने उससे भी ज़्यादा रकम देने का फैसला किया है।
आपको बता दें कि भारत ने रविवार को फाइनल में न्यूज़ीलैंड को हराकर यह खिताब जीता था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूज़ीलैंड को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। इसके साथ ही टीम इंडिया ने अपनी जीत का सफर जारी रखा और टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार दो बार ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई। bcci announced prize money
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in





















