Bankipur Bihar Election : बिहार में फिर चुनावी सरगर्मी शुरू बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा
आचार संहिता लागू
चंडीगढ, 2 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी है, जिसके लिए मतदान 30 जुलाई को होगा और वोटों की गिनती 3 अगस्त को की जाएगी। इसके साथ ही राज्य में एक बार फिर से चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
भारत निर्वाचन आयोग ने पटना की बांकीपुर सीट पर उप चुनाव की तारीखें जारी कर दी हैं। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष चुने जाने के बाद नितिन नवीन को पार्टी राज्यसभा ले गई। इसी कारण नितिन ने इस सीट से विधायकी छोड़ी और अब उप चुनाव हो रहा है। 30 जुलाई को मतदान होगा और तीन अगस्त को मतगणना के साथ परिणाम जारी हो जाएगा। Bankipur Bihar Election
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























