लो जी.. जून महीने मे इतने दिन बंद रहेगें बैंक, निपटा ले बैंक के जरूरी कार्य
पढिये जून 2025 बैंक छुट्टियों की सूची
चंडीगढ़, 1 जून (विश्व वार्ता) आज से जून का महीना शुरू होने वाला है। जून के महीने में एक ओर जहां स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां होती हैं वहीं इस महीने बैंक भी कुल 12 दिन बंद रहने वाले हैं। ऐसे में अगर आप बैंक जुड़े जरूरी काम करने वाले हैं तो बैंक छुट्टियों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। आपको बता दें कि देशभर में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिनमें साप्ताहिक अवकाश (रविवार और शनिवार) के साथ-साथ धार्मिक और क्षेत्रीय पर्व भी शामिल हैं। भारतीय रिजर्व बैंक की गाइडलाइन के अनुसार कुछ छुट्टियां केवल खास राज्यों में ही मान्य होती हैं, इसलिए स्थानीय स्तर पर छुट्टियों की पुष्टि करना न भूलें।
जून 2025 बैंक छुट्टियों की सूची:
1 जून (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
6 जून (शुक्रवार) – बकरीद के अवसर पर केरल में बैंक बंद
7 जून (शनिवार) – बकरीद के चलते गुजरात, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और केरल को छोडक़र अन्य राज्यों में बैंक बंद
8 जून (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
11 जून (बुधवार) – संत कबीर जयंती / सागा दावा, सिक्किम और मेघालय में बैंक बंद
14 जून (शनिवार) – दूसरा शनिवार, देशभर में बैंक बंद
15 जून (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
22 जून (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
27 जून (शुक्रवार) – रथ यात्रा / कांग (रथ यात्रा) के अवसर पर ओडिशा और मणिपुर में बैंक बंद
28 जून (शनिवार) – चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद
29 जून (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
30 जून (सोमवार) – रेमना नी (शांति दिवस) पर मिजोरम में बैंक बंद























