
Bangladesh elections में BNP को मिले बड़े जनादेश पर PM Modi ने तारिक रहमान को दी बधाई
दिल्ली, 13 फरवरी,(विश्ववार्ता) बांग्लादेश आम चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने शानदार बहुमत हासिल किया है। ऐसे में अब भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पार्टी के प्रमुख तारिक रहमान को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि यह जीत बांग्लादेश के लोगों के उनके नेतृत्व में भरोसे को दिखाती है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में हमेशा खड़ा रहेगा।
अबतक कितनी सीटों पर रिजल्ट आया- 296 सीट
BNP और गठबंधन ने कितनी सीटें जीतीं- 213 सीटें
जमात और गठबंधन के कितनी सीटें जीतीं- 76 सीटें
खरगे ने भी तारिक रहमान को दी बधाई
बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी की जीत पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तारिक रहमान को उनकी पार्टी की ऐतिहासिक चुनावी सफलता पर बधाई दी है। खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि कांग्रेस की तरफ से, मैं मिस्टर तारिक रहमान और बीएनपी को बांग्लादेश में पार्लियामेंट्री चुनाव जीतने पर बधाई देता हूं। Bangladesh elections
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















