Cabinet Minister Baljit Kaur ने फाज़िल्का पहुँचकर स्वयं बाँटी राहत सामग्री
बुजुर्ग आश्रम बाढ़ पीड़ित बुजुर्गों के लिए खोले
कहा, सरकार की ओर से राहत कार्यों के लिए फंड की नहीं कोई कमी, फाज़िल्का में 70 लाख रुपये की राहत सामग्री वितरित
फाज़िल्का के विधायक नरिंदरपाल सिंह सवना भी साथ रहे
चंडीगढ, 31 अगस्त विश्ववार्ता) कैबिनेट मंत्री Cabinet Minister Baljit Kaur ने आज फाज़िल्का ज़िले के गाँव नूर शाह के पास चंद भान ड्रेन के पास बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर स्वयं राहत सामग्री बाँटी और उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरे के दौरान फाज़िल्का के विधायक नरिंदरपाल सिंह सवना और अबोहर के पूर्व विधायक अरुण नारंग भी उनके साथ मौजूद रहे।
Cabinet Minister Baljit Kaur reached Fazilka and personally distributed relief materials
बातचीत करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है और राहत कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि फाज़िल्का हलके में अब तक 70 लाख रुपये से अधिक की राहत सामग्री वितरित की जा चुकी है, जिसमें 4558 राशन किटें और 2017 बैग कैटल फ़ीड शामिल हैं। महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड और मच्छरदानियों का भी वितरण किया गया है।
Cabinet Minister Baljit Kaur ने आगे बताया कि बुजुर्ग आश्रम बाढ़ प्रभावित बुजुर्गों के लिए खोले गए हैं और राहत कैंपों में लोगों को हर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। दिव्यांग व्यक्तियों को विशेष प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित स्थानों पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि बारिश का पानी घटने के बाद गिरदावरी करवा कर नुकसान की पूरी भरपाई की जाएगी।
दौरे से पहले मंत्री ने जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू और अन्य अधिकारियों के साथ राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने वॉलंटियरों से भी मुलाकात की और कहा कि इस संकट की घड़ी में सभी मिलकर बाढ़ पीड़ितों का हौसला बनाएँगे। गाँव नूर शाह के दौरे के दौरान डॉ. बलजीत कौर और विधायक नरिंदरपाल सिंह सवना ने बाँध किनारे बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ लंगर छकाया। Cabinet Minister Baljit Kaur






















