रैपर बादशाह ने अपनी दूसरी पत्नी को भी दिया तलाक
पांच महीने पहले एक्ट्रेस ईशा रिखी से शादी की थी
चंडीगढ़, 1 सितंबर (विश्व वार्ता) रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने शादी के सिर्फ पांच महीने बाद ही अलग होने की घोषणा कर दी है। सोमवार रात दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक जैसी पोस्ट शेयर कर अलग होने की घोषणा की, जिसमें बताया गया कि यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है। उन्होंने फैंस और मीडिया से इस दौरान उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने और अटकलों से बचने की रिक्वेस्ट की। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी करके अपने तलाक को कन्फर्म किया है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर दोनों के बारे में काफी चर्चा हो रही थी और अब आखिरकार दोनों ने इन खबरों को कन्फर्म कर दिया है। Badshah also divorces his second wife; got married to actress Isha Rikhi five months ago
उन्होंने पोस्ट में कहा कि ईशा रिखी और मैंने आपसी सहमति से अपने रास्ते अलग करने और जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया है। हमने यह फैसला आपसी समझ और सम्मान के साथ लिया है। हम आप सभी से इस मुश्किल समय में हमारी प्राइवेसी का सम्मान करने की रिक्वेस्ट करते हैं। हम दिल से रिक्वेस्ट करते हैं कि हमारे रिश्ते के बारे में कोई मनगढ़ंत कहानियां या अटकलें न लगाई जाएं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























