Shri Badarinath Dham मंदिर के कपाट खुले
15 क्विंटल फूलों से सजाया गया मंदिर. श्रद्धालु पहुंचे बैकुंठ धाम
चार धाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ
चंडीगढ़ 4 मई (विश्ववार्तां) बदरीनाथ मंदिर के कपाट आज सुबह छह बजे रवि पुष्य लग्न में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। कपाट खुलते ही धाम जय बदरी विशाल के जयकारों की गूंज से गूंज उठा। वहीं, श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा हुई। बदरीनाथ के कपाट खुलने पर यहां छह माह से जल रही अखंड ज्योति के दर्शन के लिए देश-विदेश के श्रद्धालु धाम पहुंचे हैं। धाम में 10,000 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं।
बद्रीनाथ धाम को कपाट खुलने के दौरान विशेष रूप से सजाया गया है। धाम की 40 क्विंटल फूलों से भव्य सजावट की गई है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में धाम पहुंच रहे हैं। सभी को सुबह 6 बजे का इंतजार है, जब वे भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर सकेंगे। श्रद्धालुओं ने बताया कि इस बार यात्रा के लिए व्यवस्थाएं बेहतर हैं। सड़क मार्ग भी सुगम बना है। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिख रहा है।























