
फिर जेल से बाहर आया Dera Sacha Sauda प्रमुख गुरमीत राम रहीम, मिली कुल इतने दिनों की पैरोल
अब तक 16वीं बार आया जेल से बाहर
चंडीगढ़, 26 मई (विश्ववार्ता) रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा बाबा राम रहीम मंगलवार सुबह 16वीं बार 30 दिन की फरलो पर बाहर आया। लैंड क्रूजर और फॉर्च्यूनर गाड़ियों में 6 बजकर 32 मिनट पर हनीप्रीत और अन्य के साथ सिरसा डेरे के लिए रवाना हो गया।
जानकारी के अनुसार, राम रहीम को हरियाणा सरकार ने 30 दिन की पैरोल दी है. बीते छह साल में रोहतक की सुनारिया जेल में बंद बाबा राम रहीम को अब तक 16 बार पैरोल और फरलो मिल चुकी है।
2026 में दूसरी बार बाबा जेल से बाहर आया है। मंगलवार सुबह सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच राम रहीम जेल से बाहर आया है और सिरसा डेरे के लिए रवाना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को 6 बजकर ठीक 34 मिनट पर चुपचाप बाबा जेल से बाहर आया. हालांकि, इस बार ज्यादा कड़ी सुरक्षा नहीं दिखी। Latest Hindi News,
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























