
Cricket News: ऑस्ट्रेलिया के इस बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने रिटायरमेंट का किया ऐलान
सिडनी,2 जनवरी, 2026 (गुरपुनीत सिंह सिद्धू) Australian cricketer ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के ओपनिंग बैट्समैन उस्मान ख्वाजा (Cricket) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। 4 जनवरी से सिडनी में शुरू हो रहा एशेज सीरीज का पांचवां टेस्ट 39 साल के खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा का आखिरी टेस्ट होगा। ख्वाजा ने शुक्रवार सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया।
रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए ख्वाजा अपनी पत्नी रेचल, बच्चों और परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। उन्होंने कहा, “मैं इस फैसले पर काफी समय से सोच रहा था।”
Australian cricketer
रिटायरमेंट का ऐलान करने के साथ ही ख्वाजा ने अपने करियर के दौरान मैनेजमेंट से नस्लभेदी टिप्पणियों और दोहरे मापदंड का सामना करने के बारे में खुलकर बात की। ख्वाजा ने कहा, “मेरे करियर के दौरान, मेरे पाकिस्तानी मूल और मुस्लिम पहचान के कारण मुझे अक्सर अलग तरह से देखा जाता था। मुझे गलत आलोचना का सामना करना पड़ा। जब भी मैं चोटिल होता था, मीडिया और कुछ पुराने खिलाड़ी बिना पूरी जानकारी के सवाल उठाते थे।”
उन्होंने कहा, “मुझे अक्सर पाकिस्तानी, वेस्ट इंडियन या कोई ऐसा व्यक्ति कहा जाता है जो स्वार्थी है, कड़ी मेहनत नहीं करता है और टीम की परवाह नहीं करता है। मैंने अपने पूरे जीवन में यह सब झेला है।” आपको बता दें कि उस्मान ख्वाजा ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट (क्रिकेट) में खेल चुके हैं, लेकिन उन्हें टेस्ट ओपनर के तौर पर जाना जाता है। अपने 15 साल के इंटरनेशनल करियर के दौरान उस्मान ख्वाजा ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं।
ख्वाजा ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाले पाकिस्तानी मूल के पहले क्रिकेटर हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाले पहले मुस्लिम क्रिकेटर भी हैं। वह ऑस्ट्रेलिया में डे-नाइट मैच में टेस्ट सेंचुरी बनाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं।
ख्वाजा ब्रैडमैन के बाद टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले दूसरे सबसे बड़े खिलाड़ी हैं। वह श्रीलंका में टेस्ट मैच में दोहरा शतक बनाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं। ख्वाजा भारत में एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा गेंदों का सामना करने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं। उन्होंने 2023 में अहमदाबाद टेस्ट में 180 रन की अपनी पारी में 422 गेंदों का सामना किया। Australian cricketer
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























