
Amritsar: Attari-Wagah Borde पर रिट्रीट समारोह का समय बदला
बढ़ती ठंड को देखते हुए लिया गया निर्णय
अमृतसर,चंडीगढ, 17 नवंबर, 2025 (विशवार्ता) अटारी-वाघा सीमा पर प्रतिदिन होने वाली बीटिंग रिट्रीट समारोह का समय बदल गया है। बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि नए नियमों के अनुसार, रिट्रीट समारोह अब शाम 4:30 बजे शुरू होकर 5:00 बजे समाप्त होगा। पहले बीटिंग रिट्रीट समारोह का समय शाम 5:00 बजे से 5:30 बजे तक था। Amritsar Time of Retreat Ceremony at Attari-Wagah Border Changed
आपको बता दें कि बढ़ती ठंड और छोटे दिनों को देखते हुए पर्यटकों की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया गया है। इस बदलाव का उद्देश्य सर्दियों के मौसम में सूर्यास्त और तापमान में तेज़ी से गिरावट के कारण बिना किसी व्यवधान के बेहतर वातावरण में पर्यटकों को इस ऐतिहासिक समारोह का आनंद लेने की सुविधा प्रदान करना है। Attari-Wagah Border
बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार, यह नया समय सर्दियों के दौरान लागू होगा। नए समय के तहत, समारोह अंधेरा होने और ठंड से पहले संपन्न हो जाएगा। इससे लोगों को अंधेरा होने से पहले अपने शहरों में लौटने में मदद मिलेगी। Attari-Wagah Border
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























