Breaking News: पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम
पंजाब के इस जिले मे काउंटर इंटैलीजेंस की बडी कार्रवाई
पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने दी जानकारी
पुलिस द्वारा बब्बर खालसा इंटरनैशनल तथा पाक में बैठे आतंकवादी हरिन्द्र रिदा से जुड़े आतंकी मॉडयूल का पर्दाफाश किया गया है। दोनो मॉडयूल के 13 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है।
आतंकी गुटों से जुड़े आतंकवादियों से पुलिस द्वारा रॉकेट लॉचर, विस्फोटक सामग्री, पिस्तौल, कारतूस, डेटोनेटर इत्यादि भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि काउंटर इंटेलीजेंस द्वारा बेनकाब किए गए पहला मॉडयूल बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े आतंकवादी सतनाम सिंह सत्ता वासी होशियारपुर द्वारा संचिलत किया जा रहा था। सत्ता द्वारा फांस में बैठ कर पंजाब में बड़ी वारदातें करवाने की योजना पर काम किया जा रहा था।
























