Punjab: ASI को गोली मारने वाला शूटर एनकाउंटर में मारा गया
अमृतसर, चंडीगढ, 26 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) अमृतसर में ASI को गोली मारने वाला शूटर पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। एनकाउंटर में दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें एक पुलिस ऑफिसर घायल हो गया।
आरोपी करणबीर सिंह कुछ दिन पहले पुलिस कस्टडी से भाग गया था। पुलिस के मुताबिक, जब आरोपी की तलाश कर रही पुलिस टीम ने उसे अमृतसर के ग्रामीण इलाके में घेरा, तो उसने कंडोवालिया इलाके में पुलिस पर फायरिंग कर दी। एक पुलिस ऑफिसर को गोली लग गई। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी करणबीर सिंह घायल हो गया, जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले आरोपी ने ASI जसवंत सिंह को गोली मारी थी। हालांकि, वह बाल-बाल बच गया था और ASI खुद अपनी मोटरसाइकिल से थाने पहुंचा था, जिसके बाद उसके साथी कर्मचारियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था।
इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया। लेकिन, बुधवार रात को जब पुलिस उसे हथियार बरामद करने के लिए मजीठा इलाके में लाई, तो वह पुलिस को चकमा देकर कस्टडी से भाग गया। आरोपी के भागने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी और जगह-जगह नाके लगाकर उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही थी। आज जब उसे पुलिस ने घेर लिया, तो जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। Punjab News
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























