Haryana Police और STF की बड़ी कार्रवाई
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो बड़े शूटर्स को एनकाउंटर में किया ढेर …
दिल्ली, 5 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता)हरियाणा के बहादुरगढ़ में रविवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच हुई एक भीषण मुठभेड़ में कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो खतरनाक शूटर मारे गए हैं। एक बड़े एनकाउंटर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो इनामी शूटरों प्रवेश और हिमांशु को ढेर कर दिया है। 5 जुलाई 2026 को हुई इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं, जिसमें दोनों बदमाशों को मार गिराया गया और एक पुलिस कांस्टेबल भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। haryana big breaking news
बता दें कि दोनों ही बदमाशों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों बदमाश बहादुरगढ़ में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। गुप्त सूचना मिलने के बाद दिल्ली स्पेशल सेल और बहादुरगढ़ एसटीएफ ने बालौर बाईपास पर संयुक्त घेराबंदी की. पुलिस को देखते ही बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं और आखिरकार दोनों शूटर ढेर हो गए।
मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया. वहीं बदमाशों की गोलियां चार अन्य पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट से टकराईं, जिससे उनकी जान बच गई।
haryan gym operator murder accused arrested encounter police injured
























