
Apple Store: भारत के इस शहर में खुलने वाला है Apple का नया स्टोर
– “जीनियस बार” समेत मिलेंगी ये खास सुविधाएं
नई दिल्ली, दिल्ली, 14 फरवरी,(विश्ववार्ता) : Apple भारत में तेज़ी से अपना रिटेल नेटवर्क बढ़ा रहा है। कंपनी 26 फरवरी को मुंबई के बोरीवली में एक और स्टोर खोलने जा रही है। देश की फाइनेंशियल कैपिटल मुंबई में यह Apple का दूसरा स्टोर होगा। इससे पहले कंपनी ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) और दिल्ली के साकेत में अपने फ्लैगशिप स्टोर खोले थे। बोरीवली का यह नया स्टोर मुंबई के कस्टमर्स को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है।
इस नए स्टोर के खुलने के बाद भारत में Apple के कुल छह स्टोर हो जाएंगे, जिनमें से दो स्टोर मुंबई में होंगे। इससे पहले Apple ने मुंबई में अपना स्टोर खोला है, जो अप्रैल 2023 में खोला गया था। यह भारत में Apple का पहला स्टोर था। इसके अलावा भारत में दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे और नोएडा में Apple के 4 स्टोर हैं।
बोरीवली स्टोर पर कस्टमर iPhone 16 सीरीज़, MacBook, iPad और Watch सीरीज़ समेत Apple के सभी लेटेस्ट प्रोडक्ट देख और खरीद सकेंगे। स्टोर का डिज़ाइन Apple के ग्लोबल स्टैंडर्ड के हिसाब से है। यहां एक “जीनियस बार” भी होगा जहां एक्सपर्ट कस्टमर की टेक्निकल प्रॉब्लम को मौके पर ही सॉल्व करेंगे। इसके अलावा, कस्टमर ट्रेड-इन प्रोग्राम के ज़रिए अपने पुराने फ़ोन को नए iPhone से एक्सचेंज कर सकेंगे।Apple Store:
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























