Apple- I-phone के दीवानों के लिए अगला महीना है कुछ खास
आईफोन 17 सीरीज समेत ये प्रोडक्ट्स होंगे लॉन्च going to launch
चंडीगढ़, 19 अगस्त: (विश्ववार्ता) Apple- I-phone 17 सीरीज में डिजाइन और फीचर्स के मामले में बड़ा अपडेट दे सकती है। I-phone 17 मॉडल को भी इस बार प्रो मॉडल जैसा डिजाइन दिया जा सकता है. इस मॉडल में 6.3 इंच का बड़ा डिस्प्ले और 120Hz की बेहतर रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है. इस सीरीज के सभी मॉडल में 24MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
अगले महीने के दूसरे सप्ताह में संभावित Apple के इवेंट में नई Apple वॉच देखने को मिलेगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि ऐपल वॉच अल्ट्रा को फास्टर चार्जिंग, 5G सपोर्ट, सैटेलाइट कनेक्टिविटी और बड़े डिस्प्ले के साथ अपडेट किया जा सकता है. अल्ट्रा 3 और सीरीज 11 में ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग का फीचर दिया जा सकता है। कंपनी वॉच SE 3 को भी बड़े डिस्प्ले और प्लास्टिक वेरिएंट के साथ लॉन्च कर सकती है।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/























