
Annamalai New Party Announcement: अन्नामलाई ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान..
IPS की नौकरी छोड़ राजनीति में ली थी एंट्री
तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने मंगलवार को दिया था पार्टी से इस्तीफा
तमिलनाडु में नई पार्टी बनाएंगे अन्नामलाई?
जिस हिसाब से अन्नामलाई ने बीजेपी से किनारा किया है। उससे यही माना जा रहा है कि बीजेपी से अलग मोर्चे के तहत वह तमिलनाडु में नई पार्टी बनाने जा रहे हैं. अन्नामलाई स्वतंत्र रूप से राजनीति में उतरने की योजना में हैं। बताया जा रहा है कि आज अन्नामलाई ने अपने समर्थकों को चेन्नई भी बुलाया है। जहां वह समर्थकों के साथ बैठक करेंगे और आगे का निर्णय लेंगे। सूत्रों के मुताबिक, अन्नामलाई नीतिगत और विचारत्मक तौर से बीजेपी के साथ अंदरूनी रूप से टकराव झेल रहे थे। बताया जाता है कि गृह मंत्री शाह से मुलाक़ात के दौरान उन्होंने तमिलनाडु बीजेपी की अंदरूनी स्थिति और अपनी चिंताओं को खुलकर रखा था। लेकिन उनकी बात नहीं बनी।
IPS की नौकरी छोड़ राजनीति में ली थी एंट्री
अन्नामलाई तमिलनाडु की राजनीति में एक चर्चित युवा नेता हैं। उन्हें आक्रामक चेहरा माना जाता है इसीलिए उनका अगला कदम सिर्फ बीजेपी ही नहीं बल्कि पूरे राज्य के राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकता है। अन्नामलाई बेहतर रूप से एक पढ़े-लिखे नेता हैं। वह IIM लखनऊ से डिग्री होल्डर हैं। इसके साथ ही अन्नामलाई भारतीय पुलिस सेवा (IPS) 2011 बैच के अधिकारी रह चुके हैं। अन्नामलाई ने IPS की नौकरी छोड़ राजनीति में एंट्री ली थी। उन्होंने 2011 से लेकर 2019 में इस्तीफ़ा देने तक कर्नाटक राज्य पुलिस में काम किया।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























