खुशखबरी: Amritsar-Katra Vande Bharat जून की इस तारिख से होगी शुरू, शेड्यूल जारी
– लग्ज़री ट्रेन से लोग करेंगे आराम से सफर
अमृतसर, 13 जून (विश्व वार्ता): Amritsar-Katra Vande Bharat एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 26405/26406) फिर से शुरू होने वाली है। बदले हुए शेड्यूल के मुताबिक, यह ट्रेन अब पठानकोट कैंट के बजाय गुरदासपुर और बटाला के रास्ते चलेगी। पहले इसका रूट अमृतसर, ब्यास, जालंधर सिटी, पठानकोट कैंट और जम्मू तय किया गया था। Good news: Amritsar-Katra Vande Bharat will start from this date of June, schedule released
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन नंबर 26405/26406 अमृतसर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस 16 जून को अमृतसर से और 17 जून को कटरा से अपनी सर्विस शुरू करेगी। यह मॉडर्न 8-कोच वाली ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेगी। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर हफ्ते के सभी दिन चलेगी।
ट्रेन रूट: अमृतसर से कटरा (ट्रेन 26405): अमृतसर शाम 4:25 बजे निकलेगी और रात 10:00 बजे कटरा पहुंचेगी। इस दौरान यह बटाला, छीना, गुरदासपुर, पठानकोट और जम्मू तवी होते हुए कटरा पहुंचेगी।
कटरा से अमृतसर (ट्रेन 26406): इसी तरह, यह कटरा से सुबह 6:40 बजे निकलेगी और सुबह 11:40 बजे अमृतसर पहुंचेगी। इस दौरान यह जम्मू तवी, पठानकोट, गुरदासपुर, छीना और बटाला जंक्शन होते हुए अमृतसर पहुंचेगी। Amritsar-Katra Vande Bharat
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























