
Amritsar से delhi जा रही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना मिलने के बाद मची अफरातफरी
Ambala cantt स्टेशन पर जांच जारी
चंडीगढ़, 15 अगस्त: (विश्ववार्ता) देशभर में आज स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त का कार्यक्रम मनाया जा रहा है। वहीं amritsar से new delh जा रही शताब्दी एक्सप्रेस में बम होने की सूचना के बाद Ambala cantt रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। ट्रेन को तुरंत स्टेशन पर रोका गया और जिला पुलिस, बम निरोधक दस्ते (बम स्क्वायड), रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) और गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने संयुक्त रूप से जांच शुरू कर दी।
बम स्क्वायड और अन्य टीमें ट्रेन के प्रत्येक डिब्बे की गहन जांच कर रही हैं। अभी तक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन एहतियातन जांच कार्य जारी है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की है।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/























