punjab मे केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने किया बडा ऐलान
कहा हमारी सरकार बनी तो 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को नशामुक्त कर दिया जायेगा
चंडीगढ 30 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज पंजाब मे जालंधर जिले मे एक बडी महारैली को संबोधित कर रहे थे और इस दौरान उन्होने कहा 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को नशामुक्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब की माताओं, बहनों और युवाओं को वह यह भरोसा देने आए हैं कि तय समय सीमा के बाद बच्चों को चिट्टा देने वाला कोई नहीं बचेगा। union home minister Amit Shah rally jalandhar today
भाजपा की यात्राओं ने 13 दिन में सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया। शाह ने कहा कि पंजाब देश के अन्न भंडार भरने वाले किसानों और देश की सीमाओं की रक्षा के लिए सबसे आगे रहने वाले जवानों की धरती है। जब देश को अन्न की जरूरत पड़ी तो पंजाब के किसानों ने गोदाम भरे और जब देश की सुरक्षा की जरूरत पड़ी तो पंजाब के जवानों ने सबसे पहले अपना बलिदान दिया।
पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नशे को प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा 18 सितंबर से शुरू हुई भाजपा की चार नशामुक्त पंजाब यात्राओं के 117 विधानसभा क्षेत्रों में करीब 4000 किलोमीटर का सफर पूरा करने के बाद आयोजित रैली में शाह ने कहा कि पंजाब को चिट्टे से मुक्त करने के लिए भाजपा को एक मौका दिया जाए।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























