
Haryana News; Union Home Minister Amit Shah आज इस जिले मे उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक की करेंगे अध्यक्षता
बैठक में पंजाब सहित ये राज्य और केंद्र शासित प्रदेश होगे शामिल
हरियाणा, 17 नवंबर 2025 (विश्व वार्ता): केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज, सोमवार, 17 नवंबर, 2025 को फरीदाबाद, हरियाणा में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उत्तरी क्षेत्रीय परिषद में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और चंडीगढ़ राज्य/केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं। भारत सरकार, राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारी भी परिषद की बैठक में भाग लेंगे। यह बैठक हरियाणा सरकार की मेजबानी में भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर-राज्यीय परिषद सचिवालय द्वारा आयोजित की जा रही है।
Haryana News
राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 की धारा 15 से 22 के अंतर्गत उत्तरी क्षेत्रीय परिषद सहित पाँच क्षेत्रीय परिषदों की स्थापना की गई है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह उत्तरी क्षेत्रीय परिषद के अध्यक्ष हैं और हरियाणा के मुख्यमंत्री इसके उपाध्यक्ष हैं। प्रत्येक सदस्य राज्य के मुख्यमंत्री को प्रतिवर्ष परिषद का उपाध्यक्ष चुना जाता है।
इस क्षेत्रीय परिषद में उत्तरी क्षेत्र के प्रत्येक राज्य के मुख्यमंत्री और दो वरिष्ठ मंत्री तथा उत्तरी क्षेत्र के केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री और प्रशासक शामिल होते हैं। क्षेत्रीय परिषद ने मुख्य सचिव स्तर की एक स्थायी समिति का भी गठन किया है। राज्यों द्वारा प्रस्तावित मुद्दों को पहले क्षेत्रीय परिषद की स्थायी समिति के समक्ष चर्चा के लिए रखा जाता है, जिसके बाद शेष मुद्दों को क्षेत्रीय परिषद की बैठक में विचारार्थ रखा जाता है।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















