
America Protest अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर उनके सख्त आव्रजन दमन नीतियों के खिलाफ पूरे देश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए।हजारों कामगारों, छात्रों और कार्यकर्ताओं ने शहरों, विश्वविद्यालय कैंपसों और छोटे कस्बों में मार्च निकाले। यह विरोध विशेष रूप से मिनियापोलिस में संघीय एजेंटों द्वारा अमेरिकी नागरिक रेनी गुड की गोली मारकर हत्या और एक अन्य घटना के बाद तेज हुआ है, जहां एजेंटों ने एक नागरिक को कार से घसीटकर बाहर निकाला। Donald Trump,
एक अन्य प्रदर्शनकारी ने ट्रंप प्रशासन की टैरिफ नीति और सहयोगी देशों से रिश्तों पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘टैरिफ एक बेहद खराब नीति है। इस सरकार ने पिछले लगभग आधी सदी से हमारे साथ खड़े रहे सहयोगियों से मुंह मोड़ लिया है और उनके साथ विश्वासघात किया है। हम अमेरिका को बड़े खतरे में डाल रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप को न तो अमेरिकी जनता की परवाह है और न ही दुनिया की
7 जनवरी 2026 को आईसीई एजेंट जोनाथन रॉस ने 37 वर्षीय मां रेनी निकोल गुड को उनकी कार में गोली मार दी। संघीय अधिकारियों का दावा है कि गुड ने एजेंट को कार से कुचलने की कोशिश की, लेकिन प्रत्यक्षदर्शी, मेयर जैकब फ्रे और गवर्नर टिम वाल्ज ने इसे “लापरवाहीपूर्ण” और “अनुचित बल प्रयोग” बताया।
Donald Trump,
अपने दूसरे कार्यकाल के पहले साल में ही ट्रंप के फैसलों ने पूरी दुनिया में उथल-पुथल मचा दी। ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ लोगों ने मोर्चा खोलते हुए विरोध प्रदर्शन तेज कर दिए हैं। वाशिंगटन डीसी में एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि मौजूदा ट्रंप सरकार ने अमेरिका की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचाया है और वर्षों में बनाई गई सद्भावना को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि अमेरिका ने खुद को एक अलग-थलग देश की स्थिति में ला खड़ा किया है। हमने जो सद्भावना बनाई थी, उसे खुद ही नष्ट कर दिया है। Donald Trump,
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























