Punjab के इस जिले मे : डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का सेफ्टी ग्लास तोड़ा गया
पुलिस जांच मे जुटी
लुधियाना, चंडीगढ, 14 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) संविधान निर्माता डॉ. बी. आर. अंबेडकर की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। किसी ने मूर्ति की सुरक्षा के लिए बाहर बनी कांच की बाउंड्री को तोड़ दिया है। घटना वाली जगह के पास एक बड़ा पत्थर भी पड़ा मिला, जिससे साफ पता चलता है कि इसी पत्थर से हमला करके कांच तोड़ा गया था।
घटना की जानकारी मिलने के बाद बहुजन समाज पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और नारेबाजी की। बीएसपी के जनरल सेक्रेटरी सोनू अंबेडकर ने कहा कि मूर्ति की सुरक्षा के लिए लगा कांच इतना मोटा था कि उसे एक बार में नहीं तोड़ा जा सकता था, उसे तोड़ने के लिए कई बार पत्थर मारने पड़ते।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए जांच शुरू कर दी है। SHO के मुताबिक, घटना वाली जगह और उसके आसपास लगे ‘सेफ सिटी’ कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि शीशा किसी दुर्घटना की वजह से टूटा था या यह किसी शरारती तत्व की जानबूझकर की गई साजिश है। फिलहाल, इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस स्थिति को कंट्रोल करने और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। Ambedkar’s statue was broken
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























