Punjab News: अकाली नेता की गोली लगने से संदिग्ध हालात में मौत
मोगा, 26 जुलाई (विश्ववार्ता): खबर सामने आई है कि मोगा जिले के बुट्टर कस्बे में एक अकाली नेता की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान एडवोकेट अमनिंदर सिंह (35) के रूप में हुई है। अमनिंदर की मौत देर रात लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली लगने से हुई। गोली लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। अमनिंदर शिरोमणि अकाली दल के पूर्व चेयरमैन और सीनियर नेता हरभूपिंदर सिंह लाडी के बेटे थे। Akali leader shot dead
बधनी कलां थाने के SHO जसविंदर सिंह ने कहा कि यह अचान क हुआ हादसा था, जिसकी वजह से एडवोकेट अमनिंदर सिंह की मौत हो गई। बॉडी को अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार वालों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
panjab: akali neta ki goli lagne se sandigdh halat mein maut
























