बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान …
शहर के विभिन्न स्थानों से 290 से अधिक संदिग्धों को लिया हिरासत में
गुजरात में घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई …
चंडीगढ़, 3 जून (विश्ववार्ता) Ahmedabad Crime Branch चंडीगढ़, 3 जून (विश्ववार्ता) Ahmedabad Crime Branch ने अवैध घुसपैठ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों से 290 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में 131 अवैध बांग्लादेशी (Bangladeshis) पाए गए हैं, जबकि अन्य 160 संदिग्ध हैं, जिनसे पूछताछ चल रही है। bangladeshis interrogation
यह जानकारी क्राइम ब्रांच की ओर से दी गई है। देर रात चलाए गए एक बड़े अभियान में अहमदाबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने चंडोला, गुलाबनगर और खोडियारनगर क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 290 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया। इनमें से 131 लोगों की पहचान अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों के रूप में की गई है, जबकि करीब 160 अन्य संदिग्धों से सघन पूछताछ की जा रही है।
अधिकारियों के अनुसार, पुलिस द्वारा पूरे शहर में लोगों के दस्तावेजों का सत्यापन और प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है तथा सभी संदिग्धों की पहचान और नागरिकता संबंधी विवरणों का सत्यापन किया जा रहा है। अहमदाबाद पुलिस ने बताया कि अभियान के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























