Breaking News: Ahmedabad and Noida के कई प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच जारी
अभिभावकों में चिंता का माहौल
चंडीगढ, 23 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) Ahmedabad and Noida अहमदाबाद और नोएडा से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। यहाँ के कई प्रतिष्ठित निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले हैं। इस सूचना के बाद शिक्षण संस्थानों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस और बम निरोधक दस्तों को तैनात किया गया।
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने एक बयान में कहा अहमदाबाद में ज़ेवियर्स और सेंट कबीर समेत कई स्कूलों को शुक्रवार को बम की धमकी मिली। बम की धमकी वाला मेल मिलने के तुरंत बाद, क्राइम ब्रांच की बम स्क्वाड और फोरेंसिक डिपार्टमेंट जांच कर रही है।
दोनों शहरों में स्कूलों के बाहर बड़ी संख्या में अभिभावक जमा हो गए। प्रशासन ने लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की है। शुरुआती जांच में पुलिस इसे एक ‘होक्स’ (अफवाह) मानकर चल रही है, जिसका उद्देश्य डर फैलाना हो सकता है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। ahmedabad and noida receive bomb threats investigation
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in