
Haryana पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
20 IPS और HPS अधिकारियों के तबादले
करनाल और हिसार रेंज में नए आईजी:
चंडीगढ़, 18 मई, (विश्ववार्ता) हरियाणा सरकार ने रविवार देर रात एक बड़ा एडमिनिस्ट्रेटिव फेरबदल किया है। 20 IPS और HPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। haryana ips hps transfer
हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 20 आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. गृह विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार कई अहम जिलों और रेंजों में नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है. सबसे चर्चित बदलाव गुरुग्राम पुलिस कमिश्नरेट में हुआ, जहां पंचकूला पुलिस कमिश्नर रहे सिबाश कबिराज को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, गुरुग्राम के मौजूदा पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा को पुलिस मुख्यालय पंचकूला में एडीजीपी प्रशासन नियुक्त किया गया है.
करनाल रेंज की जिम्मेदारी अब अशोक कुमार संभालेंगे. वे पहले सीआईडी विभाग में आईजी के पद पर तैनात थे. वहीं, डॉ. मट्टा रवि किरण को सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में एडीजीपी बनाया गया है. हिसार रेंज में भी बदलाव करते हुए कुलदीप सिंह को नया आईजी नियुक्त किया गया है. इसके अलावा के.के. राव को RTC भोंडसी भेजा गया है. haryana police reshuffle
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















