Entertainment: क्या Actress Kangana Ranaut ने शादी कर ली है ?
– गले में मंगलसूत्र पहने उनकी तस्वीर सामने आई
चंडीगढ़, 22 मई, (विश्ववार्ता) Entertainment: एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन कंगना रनौत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्लिप में कंगना गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां पहने नजर आ रही हैं। एक मशहूर फोटोग्राफर ने कंगना का यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने घर से कार में बैठकर निकलती दिख रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस हल्के गुलाबी रंग का सूट, गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां पहने नजर आ रही हैं।
जिसके बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है। जिसके बाद लोग अंदाज़ा लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस ने चुपचाप शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में फैंस ने सवाल पूछने शुरू कर दिए। एक ने लिखा, “मंगलसूत्र? क्या कंगना ने शादी कर ली है?” दूसरे ने लिखा, “शायद वह किसी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।” Bollywood actress Kangana Ranaut,
कुछ लोगों का तो यह भी दावा है कि कंगना का वेडिंग लुक उनकी आने वाली फिल्म, “तनु वेड्स मनु 3” के लिए है, या वह “क्वीन 2” की शूटिंग कर सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगना ने मुंबई में “क्वीन 2” की शूटिंग शुरू कर दी है। पॉलिटिक्स में एक्टिवली एंट्री करने के बाद इस फिल्म को बॉलीवुड में उनका बड़ा कमबैक माना जा रहा है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























