भारत के पूर्व कप्तान Virat Kohli और Bollywood Actress Anushka Sharma पहुंचे वृंदावन
दिल्ली, 17 फरवरी,(विश्ववार्ता) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी संग अनुष्का शर्मा एक बार फिर वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दरबार में नजर आए। मंगलवार सुबह ये जोड़ी उनका आशीर्वाद लेने उनके आश्रम श्री राधाकेलीकुंज पहुंची। Virat Kohli and Bollywood Actress Anushka Sharma
विराट कोहली को देखते ही प्रेमानंद महाराज ने आशीर्वाद दिया. विराट और अनुष्का प्रेमानंद जी से चौथी बार मिलने पहुंचे हैं।
विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा कान्हा की नगरी सोमवार को ही वृंदावन पहुंचे. दंपति ने परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीहित राधा कैली कुंज आश्रम में प्रसिद्ध संत हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के दर्शन किए. इस दौरान विराट-अनुष्का भक्ति भाव में डूबे नजर आए और उन्होंने संगत में बैठकर महाराज जी के प्रवचनों को एकाग्रता से सुना. आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद दोनों ने कुछ समय आश्रम की आध्यात्मिक शांति के बीच बिताया। Actress Anushka Sharma
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























