Actor Mithun Chakraborty हॉस्पिटल में भर्ती, फैंस की चिंता बढ़ी!
– पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पहुंचीं हाल जानने हॉस्पिटल
मुंबई, 7 अगस्त 2026 (विश्व वार्ता): Actor Mithun Chakraborty के फैंस के लिए चिंताजनक खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक, उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद मिथुन चक्रवर्ती को कोलकाता के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 74 साल के एक्टर को दाहिने हाथ में दिक्कत होने की वजह से हॉस्पिटल ले जाया गया। जिसके बाद हर कोई मिथुन चक्रवर्ती के जल्द ठीक होने की कामना कर रहा है।
पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने एक्टर और BJP नेता मिथुन चक्रवर्ती से एक प्राइवेट हॉस्पिटल में मुलाकात की, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि सीनियर एक्टर और BJP नेता मिथुन चक्रवर्ती की शुक्रवार को सर्जरी हुई।
इसके बाद, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी शुक्रवार सुबह मिथुन चक्रवर्ती से मिलने कोलकाता के एक प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मशहूर फिल्म एक्टर और BJP सेंट्रल कमेटी के सदस्य मिथुन चक्रवर्ती हेल्थ से जुड़ी दिक्कतों की वजह से कोलकाता के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती हैं। आज मैं उनसे मिलने हॉस्पिटल गया था। मैंने उनसे बात की और उनकी हेल्थ के बारे में पूछा। मैं भगवान से उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।”
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















