
53 साल के अर्जुन रामपाल ने दूसरी शादी की: 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से शादी
जानिए कौन है व क्या करतीं हैं उनकी पत्नी ?
दिल्ली, 22 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) अर्जुन रामपाल ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से गोवा में शादी कर ली है। उनकी शादी की तस्वीरें अभी सामने नहीं आई हैं।
53 साल के अर्जुन रामपाल और 39 साल की गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स करीब 8 साल तक एक-दूसरे के साथ रहे। दोनों ने नॉर्थ गोवा के मापुसा में सब-रजिस्ट्रार के ऑफिस में शादी का लीगल प्रोसेस पूरा किया। अर्जुन और गैब्रिएला 2018 से रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने कभी अपने रिश्ते को छिपाने की कोशिश नहीं की। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपने परिवार की झलकियां शेयर करते रहते हैं।
अर्जुन जहां एक्टर हैं, वहीं गैब्रिएला साउथ अफ्रीकन मॉडल और फैशन डिजाइनर हैं। दोनों ने शादी से पहले ही अपने परिवार शुरू कर दिए हैं। अर्जुन और गैब्रिएला के दो बच्चे हैं। उनके बड़े बेटे का नाम एरिक और छोटे बेटे का नाम आरव है। एरिक का जन्म 2019 में हुआ था, जबकि आरव का जन्म 2023 में हुआ था। Actor Arjun Rampal marries for the second time at the age of 53
आपको बता दें कि अर्जुन रामपाल की पहली शादी 1998 में पूर्व सुपरमॉडल मेहर जेसिया से हुई थी। इस शादी से उनकी दो बेटियां माहिका और मायरा हुईं। 20 साल साथ रहने के बाद, उन्होंने मई 2018 में अलग होने की घोषणा की और नवंबर 2019 में दोनों का तलाक हो गया। – Marriage with 14 years younger girlfriend in Goa साउथ अफ्रीका में जन्मी गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने अपनी पढ़ाई पूरी की और बाद में फैशन डिजाइनिंग की ओर कदम बढ़ाया. इसी के साथ 16 साल की उम्र से उन्होंने प्रोफेशनल मॉडलिंग शुरू कर दी थी. मॉडलिंग के अलावा गैब्रिएला फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं. उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ‘सोनाली केबल’ में काम किया था. गैब्रिएला तेलुगू और तमिल फिल्म ‘ओपिरी’ का भी हिस्सा रह चुकी हैं. इसके साथ ही वह खुद के क्लोदिंग ब्रांड ‘Deme by Gabriella’ के लिए भी काफी चर्चा में रहती हैं
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















