
Accident News: इस राज्य मे भंयानक एक्सीडेंट, बस ने दो कारों को कुचला
इतने लोगो की मौत से मचा हाहाकार
– बस का टायर फटने से एक्सीडेंट
तमिलनाडु, 25 दिसंबर (विश्ववार्ता) Accident News बुधवार रात तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में एक भयानक सड़क हादसा (एक्सीडेंट न्यूज़) हुआ। तिरुचिरापल्ली से चेन्नई जा रही एक रोडवेज बस टायर फटने की वजह से पलट गई और हाईवे डिवाइडर पार करते हुए सामने से आ रही दो कारों को कुचल दिया। इस भयानक हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक, बस डिवाइडर पार करके दूसरी लेन में चली गई और सामने से आ रही दो कारों के नीचे फंस गई। दोनों कारें पूरी तरह से कुचल गईं। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों और कारों में फंसे लोगों को बाहर निकालकर बचाया।
Accident News:
चार गंभीर रूप से घायल लोगों (एक्सीडेंट न्यूज़) को थिट्टाकुडी और पेरम्बलुर के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। मरने वालों में पांच पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं।
हादसे की जानकारी मिलते ही तिरुचिरापल्ली और रामनाथपुरम की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसे की वजह से चेन्नई-तिरुचि नेशनल हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। क्रेन से गाड़ियों को हटाने के बाद करीब दो घंटे बाद ट्रैफिक फिर से शुरू हुआ। Accident News:
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















