जम्मू-कश्मीर के इस जिले मे दर्दनाक हादसे मे मची चीख पुकार
गाड़ी नदी में गिरी, 5 की मौत
कुपवाड़ा, 29 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) – जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में किशनगंगा नदी में एक गाड़ी के गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने हादसे की पुष्टि की है। अधिकारियों के मुताबिक, हादसा टिटवाल इलाके में बॉर्डर रोड पर हुआ। गाड़ी कंट्रोल से बाहर हो गई और नदी में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल ने तुरंत राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया।
घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने ‘X’ पर कहा कि कुपवाड़ा में हुए इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में लोगों की मौत से वह दुखी हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों को हर संभव और सबसे अच्छा इलाज देने का निर्देश दिया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























