
भीषण सड़क हादसा में तीन थानाध्यक्षों सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत
पूरे पुलिस महकमे और इलाके में शोक की लहर
चंडीगढ, 12 जून (विश्ववार्ता) बिहार के बेगूसराय में एनएच-31 पर हुए एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन थाना प्रभारियों समेत चार लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक पुलिस अधिकारी पटना से एक दिवसीय सरकारी प्रशिक्षण पूरा कर वापस अपने जिले लौट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। four died in road accident news three bihar police officers died begusarai bihar news
टक्कर इतनी भयावह थी कि तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक अधिकारी की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। मृतकों में मधेपुरा के बेलारी थाना प्रभारी नीरज कुमार, मधेपुरा के ही अरार थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमर, सरकारी वाहन के चालक नीरज कुमार और मधेपुरा के ही रतवारा थाना प्रभारी साजन पासवान शामिल थे।
साजन की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। साजन कुमार कैमूर जिला के मोहनिया के रहने वाले हैं। नीरज कुमार गया जिले के डिहुरी के रहने वाले हैं, वहीं ज्ञानेंद्र अमरेन्द्र कटिहार जिले के मनिहारी के निवासी हैं, जबकि चालक ज्योति मधेपुरा जिले के अमरपट्टी का रहने वाला था।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















