
पंजाब मे AAP MLA को High Court से बड़ा झटका
पढ़ें क्या है मामला
चंडीगढ़, 28 जनवरी,(विश्ववार्ता) – पटियाला के सनौर से आम आदमी पार्टी के MLA हरमीत सिंह पठानमाजरा (ब्रेकिंग) को High Court, से बड़ा झटका लगा है। ‘दरअसल, पठानमाजरा ने उन्हें भगोड़ा घोषित करने वाले आदेशों को रद्द करने और उनके खिलाफ आगे कोई कार्रवाई न करने की मांग करते हुए याचिका दायर की थी। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
AAP MLA
गौरतलब है कि पठानमाजरा के खिलाफ 1 सितंबर को रेप और धोखाधड़ी के एक मामले में FIR दर्ज की गई थी। जिसके बाद पटियाला कोर्ट ने पठानमाजरा को रेप के एक मामले में भगोड़ा घोषित कर दिया था।
यहां आपको यह भी बता दें कि प्रशासन ने आज (ब्रेकिंग) MLA हरमीत सिंह पठानमाजरा का सरकारी आवास भी खाली करा लिया है। इससे पहले पुलिस ने बंगला खाली करने की मांग करते हुए नोटिस चिपकाया था, लेकिन MLA ने फिर भी इसे खाली नहीं किया। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























