
Aam Aadmi Party द्वारा धूरी में Haryana Chief Minister Nayab Saini का जोरदार विरोध
भाजपा हमेशा पंजाब विरोधी नीतियों पर चली, पंजाब के अधिकारों पर डाका डालने की कोशिश की: दलवीर सिंह ढिल्लों
कहा, पंजाब की धरती पर नफरत की राजनीति नहीं चलेगी
भाजपा की पंजाब विरोधी नीतियों के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन
धूरी, चंडीगढ, 7 जून (विश्ववार्ता) Aam Aadmi Party द्वारा आज धूरी विधानसभा क्षेत्र के गांव बब्बनपुर में Haryana Chief Minister Nayab Saini के दौरे के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और किसानों ने भाजपा सरकार की कथित पंजाब विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि भाजपा ने हमेशा पंजाब के हितों के खिलाफ काम किया है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ को पंजाब को सौंपने का विरोध करने से लेकर भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के माध्यम से पंजाब के पानी पर कब्जा करने की कोशिशों और एस.वाई.एल. मुद्दे पर पंजाब विरोधी रुख अपनाने तक, भाजपा की नीयत हमेशा पंजाब के अधिकारों को नुकसान पहुंचाने वाली रही है।
उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान सैकड़ों किसानों की जानें गईं, जिसके लिए भाजपा सरकार को लोग कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियां पंजाब के किसानों के हितों को नुकसान पहुंचाने वाली हैं तथा अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक समझौतों के माध्यम से भी खेती-किसानी को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज का यह प्रदर्शन पंजाब के अधिकारों और किसानों के भविष्य की रक्षा के लिए किया गया है।
इस अवसर पर पंजाब वक्फ बोर्ड के सदस्य डॉ. अनवर भसौड़ ने कहा कि भाजपा की नीतियां किसान और जनविरोधी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को बांटकर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है, लेकिन पंजाब की जागरूक जनता ऐसी कोशिशों को कभी सफल नहीं होने देगी।
जिला परिषद के चेयरमैन रछपाल सिंह भुल्लर ने कहा कि पंजाब गुरुओं, शहीदों और वीर योद्धाओं की धरती है, जहां नफरत की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा को यह भ्रम निकाल देना चाहिए कि वह पंजाब के लोगों को बांटकर यहां अपना राजनीतिक आधार बना सकती है। Haryana Chief Minister Nayab Saini
उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि पंजाब के लोग भाजपा की नीतियों को नकार चुके हैं। उन्होंने कहा कि लोग मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों से संतुष्ट हैं तथा सरकार को भरपूर समर्थन दे रहे हैं। Aam Aadmi Party
इस अवसर पर आप नेताओं ने कहा कि धूरी की धरती से पंजाब के अधिकारों की आवाज एक बार फिर बुलंद हुई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के भाजपा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब दौरे के दौरान प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर जवाब मांगा गया है।
नेताओं ने कहा कि भाजपा द्वारा पंजाब के नदी जल पर अधिकार जताने की कोशिशें, भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) में केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के अधिकारों पर डाका डालने के प्रयास, चंडीगढ़ को पंजाब को न सौंपने की जिद, पंजाब के आर.डी.एफ. और अन्य वित्तीय फंड रोकने जैसे मामलों पर पंजाब के लोग लगातार जवाब मांग रहे हैं, लेकिन केंद्र और भाजपा सरकार इन मुद्दों को नजरअंदाज कर रही है।
उन्होंने कहा कि आज इन पंजाब समर्थक मुद्दों को लेकर बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने धूरी में प्रदर्शन में शामिल होकर पंजाब के अधिकारों की आवाज बुलंद की है।
नेताओं ने दो टूक कहा कि किसी भी स्थिति में पंजाब के अधिकारों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की नीतियों की निंदा करते हुए पंजाब के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला परिषद के चेयरमैन रछपाल सिंह भुल्लर, वरिष्ठ नेता सतिंदर सिंह चट्ठा, ब्लॉक प्रधान नरेश सिंगला, ब्लॉक समिति धूरी के चेयरमैन रणजोध सिंह, जिला परिषद सदस्य हरजिंदर सिंह कांझला, गगन जवंधा, अमरदीप सिंह धांदड़ा, एडवोकेट हैप्पी गर्ग, ब्लॉक प्रधान सुखपाल सिंह पाला, ब्लॉक प्रधान मिल्ख राज, ब्लॉक प्रधान सुरजीत सिंह, हलका वाइस कोऑर्डिनेटर हरप्रीत सिंह गिल, नगर पार्षद राजीव चौधरी, मनीष जिंदल, पार्षद जसवीर सिंह तथा गांव बब्बनपुर की समूची पंचायत और पंच भी उपस्थित थे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















