दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना
चंडीगढ़ में फिर मौसम केंद्र ने आज और कल बारिश का जारी किया पूर्वानुमान
चंडीगढ, 24 जुलाई (विश्ववार्ता): दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज सुबह बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के अक्षरधाम समेत अलग-अलग इलाकों में बारिश हुई है। जिससे सड़कें लबालब हो गईं। बारिश से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। मौसम विभाग ने आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है
वही बात करे चंडीगढ़ का मौसम केंद्र पिछले कई दिनों से रोजाना बारिश की भविष्यवाणी कर रहा है लेकिन बारिश नहीं हो रही। अब फिर मौसम केंद्र ने बुधवार और वीरवार को बादल छाने और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। पंजाब में तेज बारिश की भविष्यवाणी है। अभी तक मानसून में छोटे-छोटे स्पैल में बारिश हो रही है। आज बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।























