Ayodhya Deepotsav:अयोध्या में 30 लाख दीयों से बनेगा नया रिकॉर्ड …
30 लाख दीप जलाकर दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे उपराष्ट्रपति …
चंडीगढ, 7 नवंबर (विश्ववार्ता)रामनगरी दसवें दीपोत्सव पर एक और विश्व कीर्तिमान बनाने के लिए तैयार है। राम की पैड़ी सहित सरयू तट के 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक दीये सजाए जा चुके हैं। अवध विश्वविद्यालय के 35 हजार स्वयंसेवकों ने तीन दिन की मेहनत के बाद शुक्रवार को दीप सज्जा का काम पूरा कर लिया।
शाम को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दीप प्रज्ज्वलन के बाद सभी घाटों पर एक साथ दीप जलाए जाएंगे। दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो. एसएस मिश्र ने बताया कि शनिवार सुबह से स्वयंसेवक दीयों में तेल और बाती डालेंगे। इसके लिए 900 घाट समन्यवयक, 112 घाट प्रभारी और 27 प्रवेक्षकों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। प्रत्येक टीम को अपने क्षेत्र का काम निर्धारित समय में पूरा करना होगा।
दीप प्रज्ज्वलन के दौरान स्वयंसेवक सूती कपड़े पहनकर आएं। सिंथेटिक और ढीले वस्त्रों से बचें। लंबे बाल बांधकर रखें और दुपट्टे को संभालकर रखें। तेल डालते समय दीयों के आसपास तेल न फैलने दें। जलते दीपों के पास तेल की बोतल या अन्य ज्वलनशील सामग्री न रखें। आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय घाट प्रभारी और सुरक्षा कर्मियों को सूचना दें। भीड़ में धक्का-मुक्की न करें और निर्धारित रास्तों से ही आवागमन करें।और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/