Bollywood Actor Amitabh Bachchan’ के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी
– बॉम्बे हाई कोर्ट भी निशाने पर ?
मुंबई, चंडीगढ, 6 नवंबर (विश्ववार्ता) : बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक, बॉम्बे हाई कोर्ट को एक धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें बॉम्बे हाई कोर्ट, BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज), वर्ली रेसकोर्स और बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। ईमेल की जांच के साथ-साथ धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान करने की भी कोशिश की जा रही है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
आपको बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में अमिताभ बच्चन हर रविवार की तरह अपने फैंस से मिलने के लिए अपने घर से बाहर निकले थे, लेकिन इस बार वह बुलेट-प्रूफ शीशे के पीछे दिखे। अमिताभ बच्चन 1 नवंबर को अपने घर के बाहर बुलेट-प्रूफ ग्लास कैबिनेट के पीछे खड़े होकर अपने फैंस को धन्यवाद दिया और सिक्योरिटी की चिंताओं के बावजूद रविवार को अपनी दशकों पुरानी परंपरा को जारी रखा। Bombay High Court also a target
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























