Big Breaking news: पंजाब में बड़ा ट्रेन हादसा! चलती ट्रेन में लगी भीषण आग
– यात्रियों में अफरा-तफरी
राजपुरा, चंडीगढ, 6 नवंबर (विश्ववार्ता) राजपुरा में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। आज दोपहर चलती ट्रेन में अचानक आग लग गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के मुताबिक, कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के चार डिब्बों में आग लग गई है। घटना के बाद ट्रेन को रोककर यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है। आग लगने की जानकारी मिलते ही रेलवे और फायर ब्रिगेड की टीमों को अलर्ट कर दिया गया। कर्मभूमि एक्सप्रेस अमृतसर से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी जा रही थी।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, सराय बंजारा स्टेशन के पास अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही 12508 कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लग गई। सेफ्टी सिस्टम के समय पर काम करने की वजह से ट्रेन रुक गई और आग पर काबू पाने का काम चल रहा है। सभी सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। इस घटना में किसी के घायल होने, दूसरे नुकसान या जान जाने की कोई खबर नहीं है। घटना के कारण की अभी जांच चल रही है। Train Accident Punjab
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























