भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं विश्वविख्यात बल्लेबाज Virat का है आज जन्मदिन
तारीफ में बोले दिग्गज, कहा- वो क्रिकेट का रोनाल्डो
दिनेश कार्तिक ने कहा, “वो किंग है और इसका कारण भी है. वह क्या शानदार प्लेयर रहे हैं भारत के लिए.” मनोज तिवारी ने कहा, “उनकी मानसिकता देखकर मुझे ऐसा लगता है कि लायन (शेर) वाली मानसिकता है. जिसमें निडरता, आत्मविश्वास, नेतृत्व, सहस और दृढ़ संकल्पित हैं.”।
मुरली कार्तिक ने कहा, “आप चेस के एक ग्रैंड मास्टर को देखते हैं, कि वह कैसे प्लॉट करता है. ये वैसे ही प्लॉट करते हैं अपने चेज को.” हर्षा भोगले ने कहा कि वह तूफान में खड़े होने वाला शख्स है, वहीं मनोज तिवारी ने आगे कहा, “मैं उन्हें धुरंधर कहता हूं, क्योंकि इसका मतलब ही यही है कि एक्सपर्ट. अपनी चीजों में मास्टर होते हैं. दबाव में आप उन्हें जितनी भी जिम्मेदारी दे दें, वह उभरकर ही आते हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























