राजस्थान में खौफनाक हादसा, करंट लगने से कुल इतने मजदूरो की मौत से मचा हाहाकार
मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया दुख
कैसे हुई ये घटना ?
चंडीगढ, 2 नवंबर (विश्ववार्ता) Jhunjhunu Accident: सोमवार को राजस्थान के झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी इलाके में स्थित छापोली गांव में एक सड़क बनाने के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे 8 मजदूरों की करंट लगने से मौत हो गई। इसके अलावा 5 और लोग झुलस गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब बजरी मिलाने के लिए इस्तेमाल की जा रही एक मशीन ऊपर से गुजर रही हाई-वोल्टेज बिजली की लाइन के संपर्क में आ गई, जिससे उसमें करंट आ गया। मौके पर काम कर रहे मजदूरों को करंट लग गया।
झुंझुनू में करंट लगने से मजदूरों की मौत पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। हादसे पर सीएम भजनलाल ने कहा- “झुंझुनूं में हुए हादसे में करंट लगने से श्रमिकों की असामयिक मृत्यु का समाचार दुखद है। संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावित परिवारों को तत्काल हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने तथा घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान, घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ तथा शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने का संबल प्रदान करें। ॐ शांति!”
कैसे हुआ ये हादसा?
झुंझुनू जिले में हुए इस दर्दनाक हादसे को लेकर पुलिस ने बताया- ”छापोली गांव में सड़क निर्माण का कार्य हो रहा था। निर्माण कार्य के दौरान रोड़ी मिलाने वाली मशीन ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन तार के संपर्क में आ गई। ऐसे में मशीन में करंट फैल गया और मौके पर काम कर रहे मजूदर करंट की चपेट में आ गए।” पुलिस ने आगे कहा- ”आठ मजदूरों की मौत होने की जानकारी दी गई है।” शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन थी। लाइन के संपर्क में आते ही मशीन में करंट दौड़ गया और वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे में कई मजदूर गंभीर रूप से प्रभावित हुए।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















