Prime Minister Narendra Modi आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर
14,000 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की देंगे सौगात
चंडीगढ, 31 अक्टूबर (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री आज सुबह करीब 9 बजे केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद सुबह करीब 9:15 बजे वे केवड़िया के एकता नगर में 400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह एकता नगर में वर्षा वन और वामन वृक्ष वाटिका का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री शाम करीब 5:30 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लेंगे। pm modi on two day visit to gujarat today
अहमदाबाद-मेहसाणा सड़क आठ लेन की होगी
पीएम मोदी करीब 2,600 करोड़ रुपए की लागत से अहमदाबाद-मेहसाणा सड़क यानी राज्य राजमार्ग-41 को चार लेन से आठ लेन में अपग्रेड और मजबूत करने की आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना से अहमदाबाद और उत्तरी गुजरात के बीच आवागमन अधिक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक होने की उम्मीद है।
बाल-अनुकूल आंगनवाड़ी केंद्रों का विस्तार
प्रधानमंत्री गुजरात में 4,030 नए बाल-अनुकूल आंगनवाड़ी केंद्रों की आधारशिला रखेंगे और 361 पूर्ण हो चुके केंद्रों का उद्घाटन करेंगे। करीब 800 करोड़ रुपए के निवेश वाली इस पहल से 4 लाख से अधिक लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इसका उद्देश्य बच्चों के अनुकूल सुविधाओं और प्रारंभिक बाल विकास से जुड़ी सेवाओं को मजबूत करना है।
कृषि अवसंरचना की 521 परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित
प्रधानमंत्री मोदी कृषि अवसंरचना कोष के तहत पूरी की गई 521 परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनकी कुल परियोजना लागत करीब 4,950 करोड़ रुपए है। इनमें कोल्ड स्टोरेज, कोल्ड चेन, गोदाम, साइलो, पॉलीहाउस, ग्रीनहाउस, एकीकृत प्राथमिक एवं द्वितीयक प्रसंस्करण सुविधाएं और प्राथमिक प्रसंस्करण केंद्र शामिल हैं। इन परियोजनाओं से कृषि उपज के भंडारण, प्रसंस्करण और आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























