
Gold Silver Rate Today : टूटा भाव…अचानक बिखर गई चांदी
अभी-अभी सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए आई खबर
चंडीगढ, 31 अक्टूबर (विश्ववार्ता) Gold Silver Prices: सोने-चांदी के भाव में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 2 दिनों में एमसीएक्स पर सोने का भाव 1560 रुपये गिरा है। जबकि, चांदी 7420 रुपये टूटी है। एमसीएक्स पर नए निवेशकों के लिए सोना-चांदी जहां सस्ते मिल रहे हैं वहीं, सर्राफा बाजार से जेवर खरीदने वालों के लिए भी राहत है।
शुक्रवार को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। यह 8,300 रुपये टूटकर 1.90 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के 11 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेज बिकवाली के कारण कीमती धातुओं में यह गिरावट आई है। सोने के भाव भी 1,300 रुपये कम हुए।






















