
देश के पहले गृह मंत्री Sardar Vallabhbhai Patel की आज जयंती आज
राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लेंगे प्रधानमंत्री
चंडीगढ, 31 अक्टूबर (विश्ववार्ता) देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की आज जयंती है। देश भर में उनकी जयंती से जुड़े कई कार्यक्रम होंगे। उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। सरदार पटेल की जयंती को 2014 में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई। इसका उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस दिन स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी संस्थानों और संगठनों में “Run for Unity”, निबंध प्रतियोगिताएं और देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। राष्ट्रीय एकता दिवस का संदेश है, “एक भारत, श्रेष्ठ भारत।” rashtriya ekta diwas unity day
प्रधानमंत्री आज सुबह करीब 9 बजे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद सुबह करीब 9:15 बजे वे एकता नगर में 400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह एकता नगर में वर्षा वन और वामन वृक्ष वाटिका का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री शाम करीब 5:30 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लेंगे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















