Congress National President Mallikarjun Kharge संबंधित मामले में सुनवाई
क्या है मामला ?
चंडीगढ, 29 अक्टूबर (विश्ववार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पटना सिविल कोर्ट में परिवाद (शिकायत) दायर किया गया है, जिसकी सुनवाई आज (29 अक्टूबर 2026) होनी तय है। इसके अलावा पटना के कोतवाली थाने में भी बीजेपी नेताओं द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है।
दरअसल बीते रविवार को पटना के बापू सभागार में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एक कार्यक्रम के दौरान वोट चोरी और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इस बात का सभागार में मौजूद एक शख्स ने विरोध किया और कहा कि प्रधानमंत्री कहीं नहीं जाने वाले. इस पर खरगे ने पीएम मोदी के पिता पर विवादित बयान दे डाला. खरगे की इस आपत्तिजनक बयान के बाद से ही सियासी गलियारों में हंगामा खड़ा हो गया।
आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल
मामले को लेकर अधिवक्ता धीरज कुमार ने आरोप लगाया है कि बीते 25 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के संबंध में कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था. उनके अनुसार, कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच प्रधानमंत्री और उनके पिता को लेकर की गई कथित टिप्पणी से जनभावनाएं आहत हुई हैं।
विवादित बयान की भाषा से पहुंची ठेस
धीरज कुमार का कहना है कि उन्होंने सोशल मीडिया और विभिन्न न्यूज चैनलों के माध्यम से इस बयान को देखा और सुना. उनका आरोप है कि देश के प्रधानमंत्री के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किए जाने से उन्हें काफी ठेस पहुंची है. इसी को आधार बनाकर उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























